{"_id":"5b9eac7a867a557ffe03f2f9","slug":"131537125498-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर लगाया तानाशाही रवैये का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर लगाया तानाशाही रवैये का आरोप
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। बेरोजगारी, महंगाई सहित सोलह सूत्री मांगों के समर्थन में भारत की जनवादी नौजवान सभा के लोगों ने रविवार को दूसरे दिन भी सदर परिसर में भूख हड़ताल पर रहे। लोगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और सभी मोर्चो पर विफल होने का आरोप लगाया। चेताया कि आमजन को जल्द महंगाई से राहत नहीं मिली तो संगठन के सदस्य लामबंद होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने भूख हड़ताल पर बैठे गुलाब चंद्र, जलांधर और शोभनाथ को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराया।
इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष गुलाब चंद्र ने कहा कि सत्ता में बैठे भाजपा के लोग तानाशाही रवैया अपना रहे और आम जनता भय, भूख और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसती चली जा रही है। कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ी महंगाई और पोट्रोलियम पदार्थों के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं। लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकारें महंगाई को रोकने के बजाय हवाहवाई भाषणबाजी करने में व्यस्त है। कहा कि भ्रष्टाचार के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया और आपराधिक घटनाओं में आए दिन बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन सरकार में बैठे लोग केवल झूठ बोलने का कार्य कर रहे हैं। चेताया कि जल्द ही संगठन के सदस्य रणनीति के तहत सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन होगा। इस दौरान आबदिन, सोभनाथ, कन्हैया लाल यादव, रामप्यारे मौजूद रहे।