फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बराबरी पर छूटी

बराबरी पर छूटी

Mon, 17 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
चकिया। लतीफशाह मेले के तीसरे दिन रविवार को मां काली मंदिर के पोखरे के किनारे कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा वाराणसी, मिर्जापुर, बिहार, सोनभद्र आदि स्थानों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल प्रतियोगिता में चकिया के शमशेर व डीएलडब्ल्यू , वाराणसी के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान राजन के बीच हुई 86 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।

दंगल में पहलवान इसहुल व वाराणसी के केशर पहलवान के बीच 31 हजार की कुश्ती, चकिया के शमशेर व गया के दिलीप के बीच 15 हजार की कुश्ती, डीएलडब्ल्यू के लक्ष्मण पाल और डांडी के कमलेष, गया के प्रवीण और चकिया के सतपाल चकिया के बीच 15-15 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटीं। दंगल में हुई कुल 45 जोड़ी कुश्तियों में से केवल 15 जोड़ी कुश्तियों का फैसला हुआ। दंगल में रेफरी की भूमिका फूलचंद पाल, शमीम खाँ व बेचन प्रसाद गुप्ता उर्फ बेचू साव ने अदा की। इस दौरान उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, धर्मपाल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, रामदुलारे गोड़, आलोक जायसवाल, सुजीत जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, संदीप मौर्या, अनिल केशरी, राजकुमार सिंह, उमेश शर्मा, राजनाथ यादव, राजकुमार जायसवाल, एकरामुलहक, महेंद्र श्रीवास्तव, रहमत अली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed