{"_id":"5b9c0cab867a5501332a5c3c","slug":"131536953515-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने शिक्षिका का रोका तीन दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने शिक्षिका का रोका तीन दिन का वेतन
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पोर्टल पर ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत के मद्देनजर शुक्रवार को बीएसए के निर्देश पर बीईओ सकलडीहा ने नरैना के परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन दिन से बगैर सूचना के अनुपस्थित चल रहीं शिक्षिका नंदनी सिंह का तीन दिनों का वेतन रोकने की संस्तुति की। वहीं चिकित्सकीय अवकाश पर गए एक शिक्षक का भी वेतन रोकने का आदेश दिया।
कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर विद्यालय में शिक्षकों के गैरहाजिर रहने, मिड डे मिल मानक के अनुरूप नहीं बनने व साफ-सफाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आईजीआरएस संदर्भ को ग्रहण करते हुए बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बीईओ केके सिंह को जांच का निर्देश दिया था। बीईओ ने जांच में आठ अगस्त से चिकित्सकीय अवकाश पर चल रहे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर यादव का वेतन रोक दिया। वहीं 12 सितंबर से बगैर सूचना अनुपस्थित चल रही सहायक अध्यापिका नंदिनी सिंह के अनुपस्थित होने पर तीन दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों के शनिवार तक विद्यालय में उपस्थित न होने पर निलंबन के कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जांच के दौरान विद्यालय में 375 के सापेक्ष 169 बच्चे ही उपस्थित मिले। मिड डे मिल में तहरी बनी हुई थी। परिसर गंदा देख बीईओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां विलंब से पहुंची अनुदेशिका प्रीति कुमारी को कड़ी फटकार लगाई और समय से विद्यालय खोलने व बंद करने का निर्देश दिया। बीईओ ने बताया कि ब्लाक के सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।