{"_id":"5b9c0a94867a557ec074b41d","slug":"131536952980-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना अंतर्गत जीवनपुर गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल कर उस पर लटक गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवन पुर गांव निवासी बबलू शर्मा की शादी 8 वर्ष पूर्व बगही गांव में ब्याही अपनी बहन के ननद सरिता (28) से हुई थी। उसकी तीन वर्ष की पुत्री विभा है। बबलू शर्मा पंजाब में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। दो माह पहले ही वह यहां से कमाने गया था। दो दिन पहले सास शारदा देवी अपने मायके गई थी। घर पर सिर्फ ससुर व देवर ही थे। रात में खाना खाकर सभी अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। इसी बीच विवाहिता ने फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक दरवाजा बंद देख परिवार वालों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां का दृश्य देखा तो सभी लोग सन्न रह गए।