{"_id":"5b47af104f1c1b9d468b632d","slug":"131531424528-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली के नाम हो रही कोरमपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली के नाम हो रही कोरमपूर्ति
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न करों की बकाया वसूली को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन टाप टेन के बड़े बकायेदार को छोड़ छोटे बकायेदारों से वसूली कर कोरमपूर्ति कर रहा है। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजस्व संग्रह विभाग के दो दर्जन से अधिक अमीन और संग्रह धावक जान जोखिम में डालकर विभिन्न करों की वसूली में दिन रात जुटे रहते है। इनके माध्यम से वाणिज्यकर, खनन, विद्युत, बैंक रायल्टी, ग्राम सभा आदि के बकाए की वसूली कर राजस्व की कमी पूरी की जाती है। तहसील के टापटेन बकायेदारों पर हाथ डालने की बजाए तहसील प्रशासन छोटे बकायेदारों को सुबह पकड़कर लाती है। शाम को रूपये जमा कराकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। मंगलवार और बुधवार को भी दो छोटे बकायेदारों से रुपये जमा कराकर उन्हें छोड़ दिया गया। इस बात की चर्चा होती रही। तहसीलदार पीसी यादव ने बताया कि बकाया वसूली में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जा रही है। गुरूवार को भी एक बड़े बकायेदार का टैक्टर बंद किया गया है।