{"_id":"5abbf2cc4f1c1bf2298b46cc","slug":"131522266828-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के अवैध गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल के अवैध गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन आयल डिपो के मुख्य गेट के समीप स्थित तेल के अवैध गोदाम में बुधवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अलीनगर पुलिस के अनुसार तेल के नहीं बल्कि कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी।
क्षेत्रवासियों के अनुसार बुधवार की शाम लगभग चार बजे इंडियन आयल के मुख्य गेट के समीप स्थित तेल के अवैध गोदाम से काफी तेज से धूआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें भी तेज हो गई। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।