{"_id":"5ab556a34f1c1b51408b4a6a","slug":"131521833635-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सात सूत्री मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के बारह डंटे रहे और अपने हक के लिए आवाज उठाई। साथ ही उपनियंत्रकों से प्रपत्र नौ के तहत नियुक्त परीक्षकों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। सपा सरकार शिक्षकों को जो मानदेय दे रही थी उसे बंद कर दिया गया है। शिक्षकों ने मानदेय व्यवस्था पुन: शुरू करते हुए उसे नियमित किए जाने की मांग की। कहा कि शिक्षकों को विगत कई वर्षों का बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक और विगत वर्ष के मूल्यांकन का भुगतान नहीं किया गया है। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत वित्तविहीन शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने के साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड से समान करने की भी मांग की।इस अवसर पर डा. ओमप्रकाश चौबे, संजय सिंह, बनवारी पांडेय, आनंद प्रकाश, अनिरुद्घ, डा. सुरेंद्र, चंद्रशेखर आदि रहे।