{"_id":"5a639da34f1c1bb1208b464c","slug":"131516477859-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के पानी से किसानों की फसल जलमग्न, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के पानी से किसानों की फसल जलमग्न, प्रदर्शन
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Protested
विज्ञापन
सैयदराजा/पड़ाव। नहर का तटबंध टूटने से सैयदराजा के मानिकपुर सानी गांव में कई बीघे गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। वहीं पड़ाव क्षेत्र के पुरैनी गांव में शनिवार को नहर की नाली क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन पानी में डूब गई। जिससे नाराज ग्रामीणों से अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पड़ाव क्षेत्र के पुरैनी गांव में शनिवार को नहर की नाली क्षतिग्रस्त होने से किसानों की लगभग सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है ।नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह पानी भरे खेत में खड़े होकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नाली कई जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से हर साल फसलें डूब जाती हैं। चेताया कि क्षतिग्रस्त नाली को ठीक नहीं कराया तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार, कौशिक खान, पन्नालाल, रमेश, मोहन ,छन्नूलाल, सुरेंद्र कुमार, कन्हैया, विपिन आदि किसान मौजूद रहे। दूसरी तरफ सैयदराजा के मानिकपुर सानी गांव के नहर के पानी से लगभग बीस एकड़ गेंहू की फसल जलमग्न हो गया। किसान वशिष्ठ सिंह, प्रमोद सिंह, अवधेश सिंह व रणजीत सिंह का कहना है कि नहर की सफाई नही होने से वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे किसानों की लगभग बीस एकड़ गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। आरोप लगाया कि नहर सफाई के लिए सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाया गया। लेकिन अभी तक नहर की सफाई नही हो सकी। जिससे किसानो को हर साल नुकसान उठाना पड़ रहा है। चेताया कि नहर की सफाई जल्द कराया गया तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।