{"_id":"59b04da94f1c1be97f8b481e","slug":"131504726441-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस छावनी बनी पुरानी चकिया बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस छावनी बनी पुरानी चकिया बस्ती
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। नगर के अतिव्यस्त गांधी पार्क तिराहे पर मंगलवार की रात फुटकर पैसा के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के बाद बुधवार को स्थिति शांतिपूर्ण नियंत्रण में रही। बुधवार को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पुरानी चकिया गांव में दबिश दी। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुरानी चकिया गांव को पुलिस की खास निगरानी में रखा गया है। कोतवाली में मारपीट के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देेश पर 18 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दो लोगों को मंगलवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गांधी पार्क तिराहे पर मंगलवार की रात हुए बवाल में आधा दर्जन लोगों के घायल होने के बाद नगर की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस स्थिति को देखते हुए रात में ही नगर तथा पुरानी चकिया में 11 थानों की फोर्स एवं पीएसी की तैनाती एडिशनल एसपी नक्सल आपरेेशन विरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कर दी गई थी। बुुधवार की सुबह शमशेर ब्रिज से लेकर गांधी पार्क के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा तथा सब्जी एवं ठेले पर फल बेचने वालों ने अपनी दुकानें नही लगाई। दोपहर में पुलिस फोर्स ने पीएसी के साथ पुरानी चकिया गांव में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन गांव में सिर्फ बुजुर्ग पुरुष महिलाओं एवं बच्चों के अलावा कोई नही मिला। पुलिस ने लतीफशाह रोड तथा पुरानी चकिया एवं चकिया के बीच ठाकुर बाग के पास फोर्स की तैनाती कर दी है। घटना के बाद शांति स्थापित करने के लिए बुधवार की सुबह पुलिस ने नगर तथा पुरानी चकिया होते हुए लतीफशाह मार्ग तक रोड मार्च भी निकाला। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुरानी चकिया बस्ती के 18 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।