{"_id":"59aef85b4f1c1ba9078b4752","slug":"131504639067-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने अधिकारियों संग किया गन्ना विकास संस्थान का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने अधिकारियों संग किया गन्ना विकास संस्थान का निरीक्षण
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। स्थानीय चौराहे के समीप स्थित गन्ना विकास संस्थान की खाली पड़ी भूमि का मंगलवार को कमिश्नर वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने
निरीक्षण किया। इस दौरान यहां प्रस्तावित पंडित दीनदयाल पार्क निर्माण के लिए अधिकारियों संग रूप रेखा बनाई।
प्रदेश सरकार ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा स्थानीय चौराहे पर स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है। यही नहीं पंडित दीनदयाल की स्मृति में गन्ना विकास संस्थान की खाली पड़ी भूमि पर भव्य पार्क बनाने की भी योजना प्रस्तावित की गई है। इसको देखते हुए गन्ना विकास संस्थान से भूमि को जिला प्रशासन को स्थानांतरित की जानी है। मंगलवार को दोपहर में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण गन्ना विकास संस्थान परिसर में पहुंचे। यहां विकास प्राधिकरण और चंदौली जिला प्रशासन के अधिकारियों संग मंथन किया। कमिश्नर ने बताया कि पांच बीघा भूमि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति पार्क बनाने के अलावा पड़ाव चौराहे का सुंदरीकरण तथा मूर्ति स्थापित करने की योजना है। इस मौके पर मुगलसराय उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, कानूनगो जेपी सिंह, सर्फूद्दीन, लेखपाल मंगला प्रसाद मौर्य और गन्ना किसान संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।