फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Mon, 07 Aug 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा जिला इकाई की ओर से रविवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सकार की नीतियों को कार्यकर्ताओं संग साझा किया साथ ही पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व की सराहना की।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से निरंतर विकास का कार्य किया जा रहा है। आज अमीर और गरीब सबके घरों में बिजली पहुंच गई है। प्रदेश की योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के प्रयास में लगी है। कहा कि यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की बदौलत ही हो पा रहा है। कहा कि जब देश में कांग्रेस का शासन था तब जमकर लूट-खसोट मची हुई थी। वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का जो रास्ता दिखाया था उसी के चलते आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। पंडित दीनदयाल ने कहा था कि अंत्योदय का मतलब है समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय। कहा कि भाजपा की सरकार किसी व्यक्ति, जाति या मजहब के उत्थान के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने मुगलसराय का नाम दीनदयाल नगर घोषित कर एक सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर सर्वेश कुशवाहा, दर्शना सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, सुशील सिंह, काशी सिंह, डा. हरेंद्र राय, शिवराज सिंह, भैरो गुप्ता, आशीष रघुवंशी, हरिवंश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed