फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रूट डायवर्जन से नौबतपुर में लग रहा जाम

रूट डायवर्जन से नौबतपुर में लग रहा जाम

Fri, 18 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन से नौबतपुर में लग रहा जाम
सैयदराजा। गाजीपुर गंगा पुल में आई दरार के चलते बिहार की तरफ से आने वाले ट्रकों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इससे गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर व बलिया की तरफ जाने वाले ट्रकों व अन्य वाहनों को वाराणसी व कपसेठी होते हुए जाना पड़ रहा है। इसके चलते सैयदराजा के चेकपोस्ट स्थित बगहीं से कर्मनाशा पुल के पार बिहार के कुछ अंदर तक जाम की स्थिति हो जा रही है। इससे पहले प्रयागराज में मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के मद्देनजर भी 14 और 15 जनवरी को रूट डायवर्जन होने से जाम की स्थिति बन गई थी। पुल में दरार आने से जमानिया की तरफ जाने वाले वाहनों का पुलिस द्वारा बिल, बिल्टी चेक कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन को गाजीपुर पुल के पहले ही रहना है या आगे जाना है। यदि वाहनों को गाजीपुर पुल के पहले ही रूक जाना है तभी उन्हेें सैयदराजा से जमानिया रोड पर जाने दिया जा रहा है। यदि पुल पार कर गाजीपुर शहर में या आगे जाना है तो उन्हें धीरे-धीरे वाराणसी की ओर छोड़ा जा रहा है इससे जाम लग रहा है। ऐसे में पुल खराब होने से सैयदराजा से गाजीपुर जाने वाले वाहन 70 किमी दूरी कर पहुंच जाते थे। अब उन्हें गाजीपुर, मऊ, बलिया की तरफ जाना है तो वाराणसी से होकर जाने पर तकरीबन 130 किमी का सफर तय करना पड़ा रहा है। वही सैदपुर गंगा पुंल पर बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंध होने से ट्रक सैदपुर पुल से होकर भी गाजीपुर नहीं जा पा रहे हैं। ट्रक मालिकों ने गाजीपुर पुल में आई दरार को जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed