फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की लोकार्पण समारोह के तैयारियों की समीक्षा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की लोकार्पण समारोह के तैयारियों की समीक्षा

Mon, 30 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की लोकार्पण समारोह के तैयारियों की समीक्षा
निरीक्षण

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेलमंत्री पियूष गोयल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच अगस्त को बाकले खेल मैदान में होने वाली सभा को एतिहासिक बनाने के लिए नेताओं ने पूरी कमर कस ली है। रविवार की शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेेंद्रनाथ पांडेय ने सोनभद्र, वाराणसी सहित अन्य जिले के विधायकों, जिलाध्यक्षों, संगठन के अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर बाकले मैदान का निरीक्षण किया। बाद में कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक कर सभा के तैयारियों पर चर्चा की।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर पं दीनदयाल उपाध्याय जं कर दिया गया है। नए नाम के लोकार्पण के लिए पांच अगस्त की तिथि तय की गई है। नए नाम का लोकार्पण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पियूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से करेंगे। शनिवार को स्थान तय करने के बाद रविवार की शाम साढ़े पांच बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सोनभद्र विधायक भूपेश चौबे, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर पांडेय ने बाकले खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लांट डिपो खेल मैदान में यहां होने वाली तैयारियों को देखा। बाद में कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में पदाधिकारियों संग बैठक कर योजना बनाई गई। बैठक में अनिल सिंह, कैलाश पोद्दार, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, हंसराज विश्वकर्मा, बालेंदु, प्रदीप अग्रहरि, अशोक मिश्र, अशोक मिश्र, प्रमोद तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, राणा सिंह, शिवशंकर पटेल, अभिषेक पोद्दार, डॉ. विश्वनाथ चौहान, आशीष गुप्ता, आलोक वरुण, चंद्रकांत तिवारी, जितेन्द्र पांडेय, सुधीर चौहान, मदन ओझा, जैनेन्द्रधर दुबे रहे। संचालन रमेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

विधायकों को मिला भीड़ जुटाने का टारगेट
पीडीडीयू नगर। पोद्दार भवन में आयोजित बैठक में विधायकों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया। निर्णय लिया गया कि हर विधायक सात से आठ हजार लोगों को साथ ले आएंगे। कहा कि इस सभा को एतिहासिक बनाना है। पहली बार इतने नेता एक साथ मंच पर आ रहे हैं। ऐसे में बाकले मैदान को केशरियामय किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
पंडाल बनाने का सामान उतरा
पीडीडीयू नगर। बाकले मैदान पर होने वाले लोकार्पण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। मंच और बैठने के लिए पंडाल वाटर प्रूफ बनेगा। रविवार को इसके लिए बाकले खेल मैदान पर तंबू, बांस, बल्ली आदि गिराया गया। इससे लगता है कि जल्द ही पंडाल बन जाएगा।
इनसेट-
आड़े तिरछे वाहनों की वजह से लगा जाम
पीडीडीयूनगर। कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में आयोजित समारोह की समीक्षा बैठक में शामिल विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर दिए। इससे सड़क पर जाम लग गया। लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा।

इनसेट-
रेलवे स्टेशन पर बदला गया बोर्ड
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर नए नाम का बोर्ड लगाने का सिलसिला जारी हो गया। रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर देर रात तक पं दीनदयाल उपाध्याय जं का बोर्ड लगाया गया। बोर्ड लगा रहे लोगों ने पूछने पर बताया गया कि चार अगस्त तक सभी बोर्ड बदलने और नया नाम लिखने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed