फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खाना बनाना नहीं बंद किया तो टीटीई का बक्सा बाहर फेंका

खाना बनाना नहीं बंद किया तो टीटीई का बक्सा बाहर फेंका

Mon, 30 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाना नहीं बंद किया तो टीटीई का बक्सा बाहर फेंका
खाना बनाना नहीं बंद किया तो टीटीई का बक्सा बाहर फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-19
पीडीडीयू नगर। विश्राम गृह में खाना बनाना बंद नहीं किया तो ठेकेदार ने टीटीई का बक्सा खुले में फेंक दिया। पंद्रह दिनों से बारिश में बक्सा भीग कर बर्बाद हो रहा है। इसको लेकर वाणिज्य विभाग के लिपिकों में आक्रोश है। इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वाणिज्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।

विभिन्न जोन से ट्रेन लेकर आने वाले टीटीई, सीआईटी को ठहरने के लिए डीआरएम आफिस के समीप ही टीटीई विश्रामालय बना हुआ है। पूर्व में टीटीई विश्रामगृह में टीटीई और सीआईटी खाना बनाते रहे हैं। कुछ वर्ष पहले विश्राम गृह की देख रेख की जिम्मेदारी ठेकेदारी प्रथा पर दे दी गई। इसके बाद ठेकेदार ने टीटीई को खाना बनाने से मना कर दिया और मेस से खाने को कहा गया। कुछ टीटीई ने खाना बनाना नहीं छोड़ा। इसी बीच एक पखवारा पहले ठेकेदार ने 15 - 20 टीटीई का बक्सा रूम से बाहर निकाल कर खुले में रख दिया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और बक्सा पानी में लगातार भीग रहा। टुंडला से आए पी कुमार, ए कुमार, बीएस मीना, एके पाठक, राम कुमार, एमपी सिंह, जयंती प्रसाद, जय किशोर, राकेश वर्मा, निखिल कुमार गुप्ता, एके प्रधान, पी कुमार आदि ने बताया कि इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। बक्सा में बर्तन, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान है। ठेकेदार के बक्सों को बाहर फेंके जाने से वे खराब हो रहे हैं। यही नहीं कई बक्से तो गायब भी हो चुके हैं। इस संबंध में एसीएम आरएन त्रिवेदी ने कहा कि जिस समय बक्सा हटाया गया था, उस समय बक्सा नहीं हो रहा था। बारिश को देखते हुए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि बक्सा सुरक्षित स्थान पर रखें। यही नहीं यहां शेड लगाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed