फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निर्माणाधीन आरोबी का किया निरीक्षण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निर्माणाधीन आरोबी का किया निरीक्षण

Fri, 13 Jul 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निर्माणाधीन आरोबी का किया निरीक्षण
प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
चंदौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने गुरुवार की देर शाम मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड के रेलवे गेट पर निर्माणाधीन आरोबी का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति देख डा. पांडेय ने नाराजगी जताई और प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट लेने के लिए डीएम नवनीत सिंह को निर्देश दिया। साथ नगर में पानी निकासी और सर्विस रोड की मरम्मत कराने के लिए एनएचआई के अधिकारियों को तलब करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आरओबी का नक्शा मंगवाकर अवलोकन किया। इसके बाद मंझवार रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन पिलर का भी जायजा लिया। वहीं डिजाइन के साथ ही स्लैब आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि एक पिलर को खड़ा करने में एक पखवारे से अधिक समय लग रहा है। इसके चलते निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम को सेतु निगम के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए तिथि निर्धारित है। इससे पूर्व ही आरओबी बनकर तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव को सांसद निधि से कराए जाने वाले कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सदर एसडीएम विकास कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मिथिलेश कुमार, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, शशिशंकर सिंह, अनिल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed