{"_id":"5aa190494f1c1baf758b460f","slug":"121520537673-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षता परीक्षा में बच्चों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षता परीक्षा में बच्चों ने किया प्रतिभाग
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। ब्लाक संसाधन केन्द्र पर गुरुवार दोपहर में परिषदीय विद्यालय के कक्षा चार व सात विद्यार्थियों के लिएलिए दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चार से 20 तो कक्षा सात से 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में कक्षा चार में प्राथमिक विद्यालय शहाबगंज प्रथम के अरुण साहनी व प्राथमिक विद्यालय शहाबगंज द्वितीय के कृष्णा श्रीवास्तव एवं कक्षा सात में राहुल गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर के संदीप पाल 40 नम्बर के साथ दूसरे व प्राथमिक विद्यालय घुरहूपुर के आशीष, प्राथमिक विद्यालय तियरा के सूरज ने 37 नंबर पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मूसाखांड़ के अनुकल्प जायसवाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसिया के शशि प्रकाश, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोहाखी के शिवम ने 29 अंक पाकर संयुक्त रुप से द्वितीय व पूर्व माध्ममिक विद्यालय करनौल के सुमित कुमार 27 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान विजयी छात्रों को खंड शिक्षाधिकारी पीसी यादव ने पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान कृष्णानंद पांडेय, अजय सिंह, विजयी सोनकर,पीयूष कान्त, केशरीनंन्दन, लक्ष्मी सिंह, अखिलेश यादव, प्रेमप्रकाश पाठक, रामस्वरूप, चंचल, समद अली सहित आदि अध्यापक उपस्थित रहे।