{"_id":"5a0f3a394f1c1bc9678bc5dc","slug":"121510947385-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुआ स्वाधीनता का पुरोधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुआ स्वाधीनता का पुरोधा
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। स्वाधीनता संग्राम सेनानी डॉ. हवलदार सिंह के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ क्षेत्र के नरौली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लंबी बीमारी के बाद 94 वर्षीय डॉ. हवलदार सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर को शहीद स्मारक पार्क में रखा गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान शहीद पार्क में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने उनके जीवनी और संघर्ष और अच्छे व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया। साढ़े 11 बजे शव यात्रा निकाली गई। क्षेत्र भ्रमण करते हुए शव यात्रा नरौली घाट पहुंचा। क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह, समाज सेवी अंजनी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शव को कंधा दिया। गंगा घाट पर उपजिलाधिकारी सकलडीहा छेदी लाल, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ डॉ. हवलदार सिंह को गार्ड आफ आनर दिया गया। मुखाग्नि उनके बडे़ पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह ने दिया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रकाश शाह, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, शहीद पार्क समिति के डॉ. नरेन्द्र देव शर्मा, प्रबंधक रामअवतार सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव लाला, मेराज खां लडडू, प्रधान प्रतिनिधि रामशरण यादव, शाहआलम खां, रणवीर सिंह, लालचंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, देवेन्द्र सिंह मुन्ना, सर्फराज खां, सत्यप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, धनंजय सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, आनंद सिंह, प्रभुनारायण सिंह, कमलाकांत मिश्रा, रामजी मिश्रा, राधेश्याम सिंह, डॉ. अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।