{"_id":"59ac5b004f1c1b60738b504a","slug":"121504467712-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी दिवस पर व्यापारियों ने मरीजों को बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी दिवस पर व्यापारियों ने मरीजों को बांटे फल
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों की बैठक जिला पंचायत कटरा में हुई। इसमें व्यापारी दिवस धूम धाम मनाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन की मजबूती के साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बाद में जिला अस्पताल में पहुंच कर मरीजों में फल का वितरण किया।
बैठक में व्यापारी नेता बबलू सोनी ने कहा कि आज व्यापारियों के समक्ष कई समस्याएं हैं। इनके निदान के लिए सभी का एकजुट होकर प्रयास करना होगा। प्रदेश में व्यापारियों के साथ हिंसक घटनाएं हो रही है। उस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों को असलहों का लाइसेंस प्रदान किया जाना चाहिए। कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश के विकास में सबसे अहम भूमिका निभाता है। चाहे सरकार को टैक्स देने की बात हो अथवा उद्योग धंधों को आगे बढ़ाने की, व्यापारी हमेशा आगे रहते हैं। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि उन्हें भी कर्ज माफी का लाभ दिया जाए। बैठक क बाद व्यापारी जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर राकेश शर्मा, राजू प्रसाद, गोकुल, कुलप्रीत सिंह, बाबू सेठ, विपिन यादव, प्रेमचंद गुप्ता, दीपक पाटिल आदि रहे।