{"_id":"598f58214f1c1be1408b4591","slug":"121502566433-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी की समस्या को लेकर पानी में किसानों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी की समस्या को लेकर पानी में किसानों ने जताया विरोध
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। पिछले तीन साल से लेहरा मनिहरा ड्रेन की सफाई न होने से हजारों एकड़ किसानों की फसल जलमग्न हो जा रही है। मंत्री से लेकर अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। शनिवार को किसानों ने जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर विरोध जताया। चेताया कि शीघ्र ही समस्या से निजात न मिलने पर किसानों ने तहसील मुख्यालय का घेराव की चेतावनी दी है।
किसानों ने आरोप लगाया कि स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर से लेकर अधिकारियों से ड्रेन की सफाई की मांग की। बाबजूद इसके सभी मौन साधे हुए हैं। इसके कारण रिष्टी, जलालपुर, ईटवा, गोहदा, विशुनपुरा सलेमपुर सहित दर्जनों गांव की फसल जलमग्न हो गई है। गांव के किसानों ने बताया कि सरकार के मंत्री सांसद किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नही है। वहीं मुक्खु राजभर और मुल्लु सिंह ने बताया कि समस्या से निजात नही मिला तो घेराव किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि बंधी विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। शीघ्र ही समस्या से किसानों को निजात दिलाया जाएगा। इस मौके पर विरोध जताने वाले आनंद सिंह, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, रोशन, मुरली, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।