फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आधार कार्ड के लिए बैकों पर लगेगा शिविर

आधार कार्ड के लिए बैकों पर लगेगा शिविर

Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड के लिए बैकों पर लगेगा शिविर

विज्ञापन
चंदौली। कृषि ऋण मोचन योजना के तहत जनपद में 31 हजार 165 लघु एवं सीमांत किसानों का चयन किया गया है। इसमें से 18978 ऋणी किसानों का अभी तक आधार कार्ड ही नहीं बन सका है। जबकि शासन का निर्देश है कि 20 अगस्त तक सभी ऋणी किसानों को योजना का लाभ दे दिया जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी बैंकों को सौंप दी है। आठ अगस्त के सभी बैंक शाखाओं पर शिविर लगाकर लाभार्थी किसानों का आधार कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिया है।

कृषि ऋण मोचन योजना में जनपद के जिन 31 हजार 165 किसानों का चयन किया गया है उनमें से 12 हजार 187 किसानों ने ही अपने आधार कार्ड बैंक शाखाओं को उपलब्ध कराए हैं। जिसके आधार पर प्रथम चरण में 3295 ऋणी कृषकों का विवरण जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। तहसीलों के माध्यम से इन किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। 12 अगस्त के बाद जिला स्तरीय समिति की बैठक में इस योजना की स्वीकृति मिलेगी। अपर जिलाधिकारी बच्चालाल ने बताया कि लाभार्थियों में 18 हजार 978 किसान ऐसे भी हैं जिनका अभी तक आधार कार्ड ही नहीं बन सका है। ऐसे किसानों का आधार कार्ड बनाने के लिए बैंकों को निर्देशित कर दिया गया है। बैंक शाखाओं पर सहज जनसेवा केंद्र की ओर से आठ अगस्त से शिविर लगाया जाएगा। बैंक प्रबंधक बगैर आधार कार्ड वाले किसानों की सूची उपलब्ध कराएंगे, जिनका आधार कार्ड बनाया जाएगा। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि इस बाबत बैंकों को निर्देशित कर दिया गया है। ऋणी कृषक आठ अगस्त को बैंक शाखाओं से संपर्क कर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। शासन की मंशा के अनुरूप बीस अगस्त तक सभी लाभार्थियों को योजना से आच्छादित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed