फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एडीएम ने विद्यार्थियों को दी मतदान की जानकारी

एडीएम ने विद्यार्थियों को दी मतदान की जानकारी

Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
एडीएम ने विद्यार्थियों को दी मतदान की जानकारी

विज्ञापन
चंदौली। अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल ने पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। साथ ही आह्वान किया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके विद्यार्थी अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें। उन्होंने कहा मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। मतदाताओं को बिना लोभ-भय के बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में नाम जोड़ने के लिए उम्र की अर्हता एक जनवरी 2017 रखी गयी है। ऐसे युवा निर्वाचकों की जिसका नाम सूची में नहीं है, उनके लिए घर-घर जाकर मतदाताओं के पंजीकण हेतु विशेष अभियान चलाकर बूथ लेबिल अधिकारी द्वारा कार्यवाही की जायेगी। नौ जुलाई से 23 जुलाई को प्रत्येक पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा। नाम बढ़ाने हेतु फार्म-6, नाम हटाने हेतु फार्म-7 सभी बूथ लेबिल अधिकारी को कार्य करने का दायित्व सौंपा गया। कहा कि इसका पालन निर्धारित समय पर कर लें। साथ ही बताया कि अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस दौरान तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, नायब तहसीलदार सदर, सहायक निर्वाचन अधिकारी राम जतन राम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed