फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1203 farm were sold

प्रधान के 1203 फार्म बिके

Wed, 25 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 25 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
1203 farm were sold
चहनियां और धानापुर विकास खंड कार्यालयों पर मंगलवार से नामांकन पत्रों की  बिक्री शुरू हो गई।
विज्ञापन


 पहले दिन दोनों विकास खंडों पर ग्राम प्रधान के 1203  नामांकन पत्र बिके। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1480 फार्मों की बिक्री  हुई। चहनियां संवाददाता के अनुसार- ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद  हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार को विकास खंड कार्यालय पर शुरू हुई।

 इसके लिए छह काउंटर बनाए गए थे। इस दौरान ग्राम प्रधान पद केअनारक्षित  सीटों के लिए 54 व आरक्षित के लिए 540 तथा सदस्य पद केलिए आरक्षित सीटों के  लिए 490 व अनारक्षित के लिए 80 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 27 व 28  नवंबर को नामांकन किया जायेगा।

धानापुर विकास खंड कार्यालय पर मंगलवार को  प्रधान पद अनारक्षित के 77 व आरक्षित के 532 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।  वहीं सदस्य पद की अनारक्षित सीटों के लिए 163 व आरक्षित 747 नामांकन  पत्रों बिक्री हुई।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने  बताया कि 24, 25, 26, 27, 28 नवंबर को दिन में 10 बजे से शाम 4 बजे तक  फार्मों की बिक्री होगी। 27 व 28 नवंबर को 10 बजे से शाम चार बजे तक  नामांकन होगा।


उधर चकिया संवाददाता के अनुसार पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के लिए मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील गांवों में पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने संयुक्त रूप से मार्च निकाला। इस दौरान ग्रामीण मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।

क्षेत्र के पचवनियां, सिकंदरपुर, भीषमपुर, पिपरियां, दिरेहूं, गरला, रघुनाथपुर, भभौरा और हेतिमपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेशचंद्र उत्तम के नेतृत्व में कोतवाल  रामपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चौहान आदि रहे।


शिकारगंज चौकी इंचार्ज अरविंद चौहान मयफोर्स और पीएसी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से मार्च निकाला। इस दौरान सीओ ने ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं अराजक तत्वों के गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की बात कही।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed