{"_id":"6199417a5d10ed0f6075c8db","slug":"12-beneficiaries-got-the-key-on-housing-day-chandauli-news-vns6236836165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास दिवस पर 12 लाभार्थियों को मिली चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास दिवस पर 12 लाभार्थियों को मिली चाबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक में शनिवार को आवास दिवस मनाया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सिद्धार्थ चौधरी की अध्यक्षता में सदर ब्लाक के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र 12 लाभार्थियों को आवास की प्रतिकात्मक चाबी सौंपी गई। इसके साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव के ग्रामीणों को बताया गया।
इस दौरान बीडीओ ने कहा कि सरकार गांव के गरीब लोगों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) संचालित की है ताकि लोगों के पक्के आवास का सपना पूरा हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास दलित जाति के उन गरीब परिवारों को दिया जा रहा है, जिनके पास खुद की जमीन भी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही सरकार ग्रामीणों को स्वच्छ शौचालय के इस्तेमाल को प्रेरित करने के लिए शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दे रही है। इस दौरान अकोढ़ा कला ग्राम पंचायत के तीन लाभार्थी, शाहपुर के पांच, पड़या के एक लाभार्थी, हड़रिका के दो लाभार्थी व धनेजा के एक लाभार्थी को आवास की चाबी सौंपी गई। इस दौरान आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।