{"_id":"5cc5fa48bdec22070e2baca2","slug":"11556478536-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपत में लगी आग से झुलसकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपत में लगी आग से झुलसकर बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला सिवान में अज्ञात कारणों से सरपत में लगी की आग चपेट में आने से आहिल (8) की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली के बिछियां कला गांव निवासी अब्दुल आजाद का बड़ा बेटा आहिल (8) अन्य लड़कों के साथ रविवार की दोपहर खेलने के लिए गांव के बाहर सिवान की ओर गया था। बच्चे सरपत के खेत में खेल रहे थे। इसी बीच झाड़ियों में अचानक आग की तेज लपटे उठने लगी। भीषण गर्मी और तेज हवा के चलते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की तेज लपटे देख अन्य बच्चे मौके से भाग निकले। लेकिन आहिल आग की लपटों के बीच घिर गया और गंभीर रुप से झुलस गया। गांव पहुंचे बच्चों ने ग्रामीणों पूरे घटना क्रम की जानकारी दी। आनन फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन गंभीर रुप से झुलसे आहिल की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां नजीबुन बेगम को गहरा सदमा लगा और रोते-रोते अचेत हो गई। वहीं पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई में जुट गई