फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धनगर समाज को एससीएसटी का प्रमाण पत्र देने की मांग

धनगर समाज को एससीएसटी का प्रमाण पत्र देने की मांग

Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
धनगर समाज को एससीएसटी का प्रमाण पत्र देने की मांग
धनगर समाज ने मांगा एससीएसटी का प्रमाण पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। पाल समाज (धनगर) की बैठक डिग्घी (झांसी) स्थित पाल धर्मशाला में हुई। इसमें समाज के लोगों को एससी एसटी का प्रमाण पत्र जारी न किए जाने पर अक्रोश व्यक्त किया। कहा कि एससी एसटी एक्ट का प्रमाण पत्र न मिलने से वे आरक्षण का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। बैठक के बाद मांगों के समर्थन में डीएम को संबोधित पत्र भेजा। बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव का पाल समाज के लोगों ने फुल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पाल समाज का हित समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। सपा की सरकार में 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर उनको एससी-एसटी के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश भी जारी हुआ था। बावजूद इसके मौजूदा भाजपा की सरकार इस जाति के लोगों का उपेक्षा कर रही है और एससी-एसटी का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करा रही है। इस मौके पर राजेंद्र पाल, महेंद्र पाल, रामाश्रय पाल, डॉक्टर संजय पाल ,जीउत पाल, राजनाथ पाल, बाड़ू पाल,महेंद्र पाल, भैया लाल पाल, बहादुर पाल, प्यारे पाल, शिव शंकर पाल, मुखराम पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed