फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मौसम परिवर्तन से सरसों की फसल पर माहों का खतरा

मौसम परिवर्तन से सरसों की फसल पर माहों का खतरा

Fri, 08 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन से सरसों की फसल पर माहों का खतरा
चंदौली। बार-बार मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात बादल छाने और सर्द हवाएं चलने के बाद गुरुवार को बूंदाबांदी होने से किसान सहम गए हैं। किसानों का मामना है कि यदि तेज बारिश संग ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। पिछले दो दिनों से मौसम गर्म हो रहा था। गुरुवार को सुबह बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच ठंडी हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दोपहर में धूप निकली लेकिन शाम को आसमान में फिर बादल घिर आए और बूंदाबांदी होने लगी, जिससे किसानों को चिंता सताने लगी है। बारिश हुई तो गेहूं को तो फायदा होगा लेकिन आलू, चना और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। सरसों में माहों कीट का खतरा मड़राने लगा है। जिले में इस बार करीब 470 हेक्टेयर में सरसों की खेती की जा रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव से सरसों के फूलों पर माहों कीट का खतरा बढ़ जाता है। किसान रमेश यादव, सुरेश मौर्य बताते हैं कि अगर इसकी रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो सरसों की फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ जाएगा। लिहाजा सरसों के फूलों पर कीटनाशक का छिड़काव करना होगा। कृषि वैज्ञानिक डा. समीर पांडेय ने बताया माहों की रोकथाम के लिए क्लोरपायरीफास-20 दवा एक लीटर या मोनोक्रोटोफास-36 एसएल दवा एक लीटर सात से आठ सौ लीटर पानी में घोल तैयार कर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खेत में छिड़काव करें तो माहों के प्रकोप से सरसों की फसल को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed