{"_id":"5be72c6abdec226999177932","slug":"11541876842-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टचार के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टचार के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के बगहीं स्थित वन विभाग रेंज कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को भाजपा नेता महेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आरोप लगाया कि वन विभाग कार्यालय पूरी तरह से भ्रष्ट है। चेताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नही होगी तब तक धरना जारी रहेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि वन विभाग कार्यालय पर अवैध वसूली के कारण लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। तथा अवैध वसूली के कारण प्रदेश सरकार की छवि आम जनता एवं प्रदेश में भी धूमिल हो रही है। इसके पूर्व इसकी शिकायत बरहनी ब्लाक प्रमुख गुड्डू गुप्ता ने डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ। आरोप लगाया कि वन विभाग दलालों के माध्यम से 500 रुपये प्रति ट्रक सुविधा शुल्क मांगते हैं और नहीं देने पर अभिवहन शुल्क नहीं जमाया कराया जाता है।
विज्ञापन