{"_id":"5bc4d76dbdec2269bc7fde6a","slug":"11539626861-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण लेने लखनऊ गए जिले के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण लेने लखनऊ गए जिले के किसान
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कृषि विभाग द्वारा जनपद में औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 40 किसानों को प्रशिक्षण लेने के लिए लखनऊ भेजा गया। डीएम नवनीन सिंह चहल ने किसानों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को 16 व 17 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में औषधीय पौधों की खेती कर आय दोगुना करने की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में करीब ढाई सौ बीघा भूमि में औषधीय पौधों की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अश्वगंधा, सतावर, तुलसी, एलोवेरा, ब्राह्मी आदि पौधों की खेती कराने का निर्देश है। लेकिन जागरूकता व प्रशिक्षण के अभाव में किसानों की रुचि इस ओर नहीं बढ़ पा रही है। इसको लेकर शासन ने किसानों को औषधीय पौधों की खेती को प्रशिक्षित करने की पहल शुरू कर दी है। किसानों को लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञ औषधीय पौधों की खेती व मार्केटिंग की बारीकियां सिखाएंगे। साथ ही शासन स्तर से मिलने वाले अनुदान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रथम चरण में जिले से 40 किसानों को भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम भी किसानों के साथ गई है। प्रशिक्षित किसानों के यहां पहले प्रदर्शन के तौर पर औषधीय पौधों की खेती कराई जाएगी। वहीं अगले वर्ष जनपद में व्यापक स्तर पर खेती कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, प्रभारी उद्यान अधिकारी एसवी वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन