फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पैसा न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने डाकघर में किया प्रदर्शन

पैसा न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने डाकघर में किया प्रदर्शन

Thu, 04 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पैसा न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने डाकघर में किया प्रदर्शन
पीडीडीयू नगर। नगर के लोको कालोनी स्थित उपडाकघर से पैसा न मिलने से नाराज होकर उपभोक्ताओं ने बुधवार को डाकघर पर प्रदर्शन किया। डाकघर आए लोगों में अधिकतर सेवानिवृत्त रेलकर्मी थे और वे पेंशन निकालने आए थे। उपभोक्ताओं ने पोस्टमास्टर पर ग्राहकों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। रेलवे के लोको कालोनी में उपडाकघर वर्तमान में स्थिति पूरी तरह जर्जर है। सिर्फ एक कमरे में संचालित डाकघर में अधिकतर उपभोक्ता पेंशनर हैं। इस डाकघर में पैसा रखने का उचित साधन नहीं होने की वजह से निश्चित तिथि पर पैसा मंगाया जाता है। विशेषकर सेवानिवृत्त कर्मी माह के पहली तारिख को पेंशन लेने के लिए डाकघर में आते हैं। एक अक्तूबर को पेंशन एकाउंट में पोस्ट नहीं हो सका। ऐसे में पोस्टआफिस के बाहर एक कागज पर एक को पेंशन नहीं मिलेगा, लिखकर चिपका दिया गया। दो अक्तूबर को गांधी जयंती की छूट्टी हो गई। ऐसे में बुधवार को बीस से तीस की संख्या में पेंशनर पेंशन का धन निकालने के लिए डाकघर पहुुंचे। लेकिन आरोप है कि पोस्टमार्टर ने रूखा जवाब दिया और ग्राहकों से दुर्व्यवहार किया। इससे उपभोक्ता नाराज हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पेंशनर जेएल शर्मा ने कहा कि आए दिन यहां पैसा नहीं रहता है। हर काम के लिए ग्राहकों को विश्वेश्वरगंज मुख्य डाकघर जाने को कहा जाता है। सकलडीहा से आई गुड़िया देवी ने बताया कि खाते की रकम तक यहां नहीं बताया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि यहां की स्थिति नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामलखन, एमएल गुप्ता, शंभू यादव, दुलिया, बंटी, धर्मावती, सहोदर देवी, मदन लाल, राजकुमार, अब्दुल मन्नान, साबिर अली, नूरजहां, राम दुलारे, प्रह्लाद यादव, रघुनाथ राम, विंदेश्वरी प्रसाद मौजूद रहे। इस संबंध में पोस्टमास्टर राम दुलारे ने कहा कि यहां पैसा रखने की जगह नहीं है। इसी वजह से पैसा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed