{"_id":"5bae7f7c867a557f551a2224","slug":"11538162556-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतों से महेद्र कपूर को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतों से महेद्र कपूर को श्रद्धांजलि
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पटेल नगर स्थित ओंकारनाथ संगीत संस्थान में गुरुवार की शाम सिने जगत के महान गायक महेंद्र कपूर की 10वीं पुण्यतिथि पर संगीत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि फिल्मों में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाने में कपूर का नाम अग्रणी गायकों में लिया जाता है। इसमें स्थानीय कलाकारों ने उनके गाए गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की शुरुआत धर्मप्रकाश शर्मा ने भजन हे दुख भंजन, मारुति नंदन से की। इसके बाद उन्होंने दुनिया में तेरा है बड़ा नाम, खो गया है मेरा प्यार जैसे गीत सुनाए। सुधीर भास्कर पांडेय ने तुम अगर साथ देने का वादा करो, किसी पत्थर की मूरत से.. गीत प्रस्तुत किए। वहीं भोजपुरी गायक कन्हैयालाल मौर्या व सुनीता चौहान ने भोजपुरी गाने सुुनाए। कार्यक्रम में प्रतीक कुमार ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों का आर्गन पर परिमल चंद्र राय व नाल पर कुमार राजू ने साथ दिया। (ब्यूरो)