{"_id":"5b26b2f84f1c1b64068b6c6f","slug":"11529262840-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों से पटा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों से पटा रेलवे स्टेशन
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। पुलिस व पीएसी में भर्ती के लिए परीक्षार्थियों के आने और जाने का सिलसिला जारी है। जिले में 18 और 19 जून को दो पालियों में 12 केंद्रों पर भर्ती परीक्षा होनी है। इसमें 32 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह जिले से भी दस हजार से अधिक परीक्षार्थी विभिन्न जिलों में परीक्षा देने के लिए रवाना हुए। ऐसे में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से पटा रहा।
लंबे समय बाद पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इटंर कालेज को मुख्य केंद्र बनाया गया है। नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय, एलबीएस मुगलसराय, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, सकलडीहा इंटर कालेज, सोगाई इंटर कालेज सहित कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 18 को होने वाली परीक्षा के लिए विभिन्न जिलों से परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं नगर सहित पूरे जिले से बड़े पैमाने पर परीक्षार्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए गए हैं। ऐसे में अप और डाउन की ट्रेनों पर अभ्यर्थियों का ही कब्जा रहा। न सिर्फ जनरल कोच, बल्कि स्लीपर और एसी कोच भी परीक्षार्थियों से पटे रहे। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए वाराणसी से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। यही नहीं पूरे स्टेशन पर जीआरपी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। विशेष हिदायत दी गई है कि कहीं भीड़ एकत्र न होने दें। इसी तरह आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट प्रभारी वीएन मिश्र ने कहा कि बीस हजार से अधिक भीड़ को संभालने के लिए विशेष बल लगाए गए हैं।