{"_id":"5a6cd63b4f1c1b84268b6cc1","slug":"11517082171-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"69वें गणतंत्र दिवस पर शान से आसमान में लहराया तिरंगा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69वें गणतंत्र दिवस पर शान से आसमान में लहराया तिरंगा,
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। भारतीय गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों पर गुरुवार को पूरे शानो शौकत के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर गोष्ठी हुई। इसमें देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय मंडल की ओर से नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले खेल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां सुबह नौ बजे डीआरएम किशोर कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने डीआरएम की अगुवाई की। इस मौके पर मंडल कला समिति और स्काउट गाइड के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम । इसी तरह रेलवे स्टेशन और विभिन्न रेलवे कार्यालयों, यूनियन कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया । भारत स्काउट गाइड जिला संघ पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यूरोपियन कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में ध्वजारोहण किया गया। यहां सीनियर डीपीओ अजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चेयरमैन संतोष खरवार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ईओ रोली गुप्ता सहित सभी सभासद मौजूद रहे। इसी तरह लोकनिर्माण विभाग, जल निगम, बिजली उपकेंद्र चंदासी, एक्सईएन कार्यालय, मुगलसराय कोतवाली, चंद्रप्रभा एक्सईएन कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों पर परंपरागत ढंग से ध्वजारोहण किया गया। आल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन कार्यालय पर दिनेश शर्मा ने, महादेव धर्मशाला एवं सेवा समिति मुगलचक में महेन्द्रनाथ पांडेय ने झंडोत्तोलन किया। इंपावरमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित अमोघपुर स्थित वृद्धाश्रम पर डॉ. एके सिंह की मौजूदगी में वृद्ध ने ध्वजारोण किया। इस दौरान वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी काली महाल के कैंप कार्यालय पर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने ध्वजरोहण किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार गणतंत्र दिवस पर तहसील सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों पर धूमधाम के साथ ध्वजारोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर एसडीएम छेदीलाल सिंह, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी शरण, सीडीपीओ अवधेश सिंह, आदि मौजूद रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक पर महेन्द्र पासवान और मनोज राय ने, अलीनगर थाना में अतुलनरायन, बीआरसी पर बीईओ सुरेश सिंह, रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष शेषपाल गर्ग ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
सकलडीहा। भारत चीन बार्डर लेह लद्दाख पर ड्यूटी करते समय पांच जुलाई वर्ष 2017 शहीद हुए कस्बा निवासी बीएसएफ के जवान विश्वास चौबे के आवास पर पहुंच कर तहसील प्रशासन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संत त्रिपाठी,मुहम्मद आजाद, रमाशंकर खरवार, मनोज जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी तरह स्वयं सेवी संगठनों ने भी ध्वजारोहण किया। राजनीतिक पार्टी कार्यालयों पर पूरे विधि विधान से ध्वजारोहण किया गया।
नगर पालिका इंटर कालेज चेयरमैन संतोष खरवार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में उपप्रबंधक संजय कुमार याद ओर प्रबंध कमेटी के सदस्य आकाश कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आभा सिंह, मीडिया काम एकेडमी के रविनगर कार्यालय पर निदेशक सत्यप्रकाश तिवारी ने, एसजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने, एसआरबी पब्लिक स्कूल आरपीएफ कालोनी मालगोदाम रोड में प्रबंधक तारकेश्वर चौबे ने ध्वजारोहण किया। विद्या पब्लिक स्कूल नई बस्ती महमूदपुर में सुनीता गुप्ता ने भारत माता, महात्मा गांधी एवं सर्वधर्म झांकी निकाली गई। इसी तरह गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रबंधक नरेंद्र पाल,बापू बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक रघुनाथ सिंह, एसबी पब्लिक स्कूल चंदौली खुर्द में सूबेदार सिंह, छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दयालपुर में प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, बीआर अंबेडकर विद्यालय सराय पकवान पर प्रधानाचार्य सुदामा प्रसाद, एसआर कुमार कान्वेंट स्कूल गंजख्वाजा में प्रबंधक अनिल यादव, सुधांशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में तिलकधारी बिंद, प्रभु मेमोरियल इंटर कॉलेज ताराजीवन पुर में प्रबंधक वंशराज यादव, विश्वनाथ सिंह पीजी कॉलेज परशुरामपुर में प्रबंधक सुभाष सिंह यादव ने, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज गंजख्वाजा में प्रबंधक श्यामसुंदर यादव ने झंडोत्तोलन किया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार बाल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बाद में प्रबंधक डॉ. जयशीला पांडेय ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसी तरह जयपुरिया स्कूल में सशक्त भारत की मनोरम झांकी सजाई गई। सेंट अलहनीफ एजुुकेशनल सेंटर सेमरा में मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष उर्दू अफताब अहमद अफाकी ने,सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम परिसर में अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय में गुरुपद संभव राम ने ध्वजारोहण किया। देहरादून पब्लिक स्कूल में निदेशक धीरेन्द्र तिवारी ने, जलीलपुर में अलफला स्कूल में पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर प्रबंधक असलम परवेज प्रधानाचार्या वरीता खान, विकस गुप्ता, मनकसा खानम रहे। जलील पुलिस चौकी में पीपी श्रीवास्तव, मढिया प्रचायत भवन में प्रधान प्रतिनिधि फरेस यादव, कटेसर पंचायत भवन पर रामलखन यादव, बी एकेडमी इंटर कालेज में प्रबंधक राजेश यादव ने झंडोत्तोलन किया। बबुरी के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूूल में सूयर्यमुनी तिवारी, विंध्य वैली में लीलावती सिंह ने ध्वजारोहण किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार डायट पर प्राचार्य डॉ. पारसनाथ ने,बाबा कालेश्वरनाथ इंटर कालेज में बृजेश बरेली ने, बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में राहुल अग्रहरी, अंबेडकर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भोजापुर में रवि कुमार, प्राथमिक विद्यालय बरठी पर चंद्रमौली दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर पर प्रबंधक रामकिशोर सिंह, प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय पर प्रधान किरन सिंह, सुरौली में प्रधान रविकांत पटेल, जफरपुर में प्रधाचंद्रजीत यादव, रंगौली में प्रधान संजय सिंह, महदेउर में भोला सिंह यादव, रोहणा में रामकृत बिंद, धरना में श्रीराम बिंद, कठौरी में प्रधान विमला बिंद, पटनवा में राजेश यादव, हमीदपुर में विनोद भारती, सिंधीताली में प्रधान शिवमूरत, नरैना में प्रधान वीरेन्द्र कुुमार, सरने में प्रधान शारदा प्रसाद, देवराहा बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यलय मिल्कीपुर में अरविंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय मिल्कीपुर में प्रधान भाईराम साहनी, एकौनी में प्रधान लोरिक यादव, महेवा डीएन यादव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेवा में प्रधान धनीराज यादव ने ध्वजारोहण किया।
मुगलसराय। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में पूरी राष्ट्रभक्ति के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और गोष्ठी में शहीदों को नमन किया गया।
कंदवा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सिसौरा में प्रधानाध्यापक डॉ. जय कुमार सिंह, तलासपुर में प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रजापति, तेल्हरा में प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह, कुसहा में अरुण कुमार शुक्ला, कोरमी में युगेश सिंह, पई में प्रधान देवेंद्र राय, अदसड में प्रधान संतोष शर्मा, पिपरदहां में प्रधान लक्ष्मीना देवी, रामपुर में प्रधान सुनीता सिंह, नूरी में प्रधान निर्मला सिंह, कम्हरिया में प्रधान निर्मला सिंह और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतेन्द्र सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी पर प्रधानाध्यापक अनिल सिंह , तलासपुर में प्रधान देवेंद्र यादव, धीना पर प्रधानाध्यापक डॉ. संजय सिंह, रनपुर में लालबहादुर सिंह, जमुड़ा में प्रधानप्रतिनिधि मनीष सिंह , चारी पर प्रधान इंद्रपाल खरवार,चारी पर प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद खरवार,सर्वोदय इंटर कॉलेज अरंगी में प्रबंधक विजय शंकर सिंह और प्रधानाचार्य डॉक्टर केके तिवारी, प्रगतिशील इंटर कॉलेज अमड़ा में प्रबंधक नंदकिशोर सिंह , लालमनी देवी बालिका विद्यालय और रामकृपाल सिंह आईटीआई कालेज चिरईगांव में उपजा सकलडीहा के अध्यक्ष सुनील सिंह, बीआरसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरहनी में बीईओ प्रदीप सिंह, मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में प्रबंधक सुनील सिंह, विद्युत उपकेंद्र अमड़ा पर कांट्रेक्टर अजीत सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ा पर डॉ. राजेश कुमार सिंह, कंदवा थाने पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमशंकर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार तहसील में एसडीएम एसके सिंह, वन रेंज कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी विजेन्द्र कुमार, जयमोहनी रेंज पर कुंजबिहारी वर्मा, मझगाई पर जानकीशरण श्रीवास्तव, नौगढ़ थाना पर एनके सिंह, सीएचसी पर डॉ. अवधेश पटेल, बीआरसी पर बीईओ विजय प्रकाश, मानव सेवा केंद्र पर निदेशक जगत नरायन, ग्राम्या संस्थान पर नीतू सिंह ने, वरुण संस्थान पर डॉ. एसपी सिंह, गाम्योदय संस्थान में डॉ.ओमकारनाथ, राजकीय इंटर कालेज में सामान्य ज्ञान में अव्वल 12 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। देवेन्द्र साहनी नेी प्रमाण पत्र दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यलय में, शिशु शिक्षा निकेतन, सनराइज पब्लिक स्कूल, सनसिटी और चंद्रकांता शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय लेड़हा पर यशवंत सिंह, बसौली पर जयप्रकाश सिंह, होरिला पर सरवन कुमार, नौगढ़ प्रथम और द्वितीय पर ध्वजारोहण किया गया। भाजपा कार्यालय पर राधेश्याम, सपा कार्यालय पर राजनाथ सिंह, आप कार्यालय पर बबलू केशरी, कांग्रेस कार्यालय पर देवी प्रसाद चौबे ने ध्वजारोहण किया। टाडांकला संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के मारूफपुर, नदेसर ,मझिलेपुर, तारगॉव, टाडांकला, नैढी, मजिदहॉ, निधौरा, सहेपुर स्थित शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। जटाधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निदेशक डॉ. शिव प्रकाश सिंह, यूबीआई मारूफपुर में शाखा प्रबंधक अभिनव दुबे, पंचायत भवन मारूफपुर में प्रधान ऊषया यादव, बाबा रामाकृष्ण जूनियर हाईस्कूल मारूफपुर में प्रधानाचार्य विनोद यादव, आदर्श मॉ गायत्री बाल विद्या मंदिर शेरपुर मारूफपुर में प्रधानाचार्य दुर्गेश पाण्डेय, सदगुरू स्वामी इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामबहादुर यादव, हाजी अयुब इंटर कॉलेज नैढी में प्रबंधक दिलसाद अहमद, त्रिशूलधारी इंटर कालेज सैफपुर में प्रबंधक शिवकुमार यादव, पंचायत भवन महुअरकलॉ में प्रधान शाति तिवारी, राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअरकलॉ में प्रबंधक आनंद तिवारी, पंडित रामअधार जे पॉलीटेक्निक कॉलेज महुअरकलॉ में प्राचार्य डीके श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। धानापुर संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक में उपजिलाधिकारी छेदी लाल ने, मदरसा मिस्बाहुल उलूम में प्रधानाचार्य मौलाना खालिद, थाना भवन पर थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अमर वीर इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह, हरदेव माह विद्यालय पर प्रबंधक सियाराम यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्रधानपति राम शरण यादव गुड्डू, शहीद हीरा सिंह महाविद्यालय पर प्राचार्य आरके सिंह ने झंडारोहण किया। इलिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गीता राय, किसान सहकारी समिति पर राजेश यादव, प्राथमिक विद्यालय इलिया पर प्रधान इंदू देवी, घोड़सारी पर प्रधान जयमाला देवी, भुङ़कुड़ा पर प्रधान अशोक सिंह, डेहरी कला पर प्रधान ओमप्रकाश चौबे, संत कबीर एजूकेशन अकेडमी पर प्रबंधक राधाकृष्ण जायसवाल, गुरुकुल चिल्ड्रन अकादमी में प्रबंधक शहनवाज खान, राज नारायण मेमोरियल कॉलेज पर प्रबंधक अखिलेश तिवारी, प्राथमिक बिद्यालय कलानी पर प्रधान कुलदीप सिंह,आरवीएस कान्वेंट स्कुल पर एके सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निचोट कला पर प्रधानाचार्य सच्चिदानंद पाण्डेय, ब्रिजराजि भारत गैस एजेंसी पर छात्रबलि सिंह ने झंडा फहराया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, शहीद स्मारक पर पंडित केदार नाथ शर्मा, थाना परिसर में थाना प्रभारी आशुतोष ओझा, वन विभाग जांच चौकी पर नरेन्द्र राय, नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी, मां भवानी पीजी कॉलेज सोगाई में प्रबंधक परशुराम सिंह यादव, डालिम्स सनबीम स्कूल में प्रबंधक रफीक अहमद, मां भवानी महिला महाविद्यालय सोगाई में प्रबंधक डॉ. राम अवतार यादव, सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा, मेरी एजुकेशन अकेडमी में अरविंद सिंह, केरला पब्लिक स्कूल में साजू थामस, हैप्पी माडल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अभिषेक अग्रहरी ने ध्वजारोहण किया। चहनिया संवाददाता के अनुसार संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय प्रभुपुर में जयश्याम त्रिपाठी, खंडवारी इंटर कालेज में राजेन्द्र सिंह, बृजनंदिनी कान्वेन्ट स्कूल में बिरजू प्रसाद अग्रहरी, जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में शिवप्रकाश सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल में अनिल जोसेफ, श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय हसनपुर में हंसराज यादव, हरिनंदन महाविद्यालय हतवापर में शिवमूरत यादव, लोकनाथ महाविद्यालय में धनंजय सिंह , खड़ेश्वरी स्वामी इंटर कालेज में विनेाद सिंह ध्वजारोहण किया। खंडवारी पंचायत भवन पर प्रधान,टांडाकला के प्रधानपति राजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, नादीबञनधौरा पंचायत भवन पर सुदर्शन यादव, चहनिया में प्रधान अशेाक मिश्र, मथेला में प्रधान राम सिंह मौर्या ने झंडोत्तोलन किया।
धानापुर(ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस पर कवई पहाड़पुर में शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा समारोहपूर्वक सेना से रिटायर हुए 20 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्व. दुर्गा सिंह की विधवा राधिका देवी ने झंडारोहण कर किया। समूह के संस्थापक एसके सिंह ने क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को अंगवस्त्रम भेंट किया। इस दौरान रामदेई देवी, मंगिया देवी, द हारी राम, यशवंत सिंह, शिवपूजन यादव, लल्लन यादव, रामपति राम, मुखलाल बिन्द, रामाश्रय यादव, रामसुधार, सीताराम मौर्य, रामसरन आदि उपस्थित रहे।
मुगलसराय (ब्यूरो)। सांस्कृतिक मंत्रालय के आर्थिक सहयोग से प्रेमानंद गज्वी द्वारा लिखित इमरान रजा निदेशित नाटक गांधी अंबेकर का मंचन नगर के रामलक्ष्मी पैलेस में किया गया। नाटक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और लोगों ने इसे खूब सराहा। नाटक में गांधी की भूमिका मनोज यादव ने, अंबेडकर की भूमिका अनिकेत, विदूषक की भूमिका अमन खुराना, नाथूराम गोडसे आशीष लक्ष्य, शुद्र की भूमि ा जवीर गुप्ता ने निभाई।
चकिया। तहसील मुख्यालय सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण, संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
स्थानीय काली जी के पोखरे पर प्रथम झंडोत्तोलन तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय व गांधी पार्क में एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने मुंसिफ कोर्ट पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट नितेश सिन्हा, तहसील भवन पर तहसीलदार फूलचंद यादव, बार भवन पर बार अध्यक्ष विजय यादव एडवोकेट, आदित्य पुस्तकालय भवन पर अध्यक्ष लालबहादुर मिश्रा एडवोकेट, कोतवाली भवन पर कोतवाल अरविंद सिंह सिसोदिया, खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष अशोक बागी, विद्युत उपकेंद्र पर उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर सभासद गीता सोनकर , प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर प्रधानाचार्य कैलाश क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर अध्यक्ष मंगला प्रसाद राय, सिल्वर बेल्स कान्वेंट स्कूल पर डायरेक्टर हीरालाल जायसवाल, स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान सिकंदरपुर में ट्रस्टी वकील सिंह एव मालती सिंह, भीषमपुर विद्यालय प्रधान मुनक्का देवी, तिलौरी विद्यालय पर प्रधान संजय मौर्या, अमरा उत्तरी विद्यालय पर मंजू जायसवाल, बिठवल कलां विद्यालय पर प्रधान मालती देवी, भटवारा कलां विद्यालय पर प्रधान अर्चना श्रीवास्तव, परसिया कला विद्यालय प्रधान विजय पटेल, प्रीतपुर विद्यालय पर प्रधान झामा वनवासी, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक सोनहुल पर प्रबंधक मोहम्मद आजाद, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन स्वतंत्र कुमार मिश्र ने, सावित्री बाई फूले राजकीय स्नात्तोकर महाविद्यालय पर प्राचार्य डॉ. कपिलदेव राम, भारत माता विद्या मंदिर पर अध्यक्ष कैलाश प्रसाद जायसवाल, महारानी जयंति कुंवरि कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्य डॉ. रचना सिंह, बापू बाल जूनियरड हाईस्कूल पर अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह, गोगहरा विद्यालय पर प्रधान रमाकांत, भष्करपुर विद्यालय पर प्रधान राजेश यादव, लिटिल स्टार इंग्लिस स्कूल, सीटी मांटेंसरी कांवेन्ट स्कूल, इंटर नेशनल इंग्लिस स्कूल, इक्रा माडल स्कूल, प्रतिभा विद्यालय, छत्रपति शिवाजी शिक्षण संस्थान, अभय शिशु मंदिर, कैरियर पब्लिक स्कूल, द्विवेदी आईटीआई डोड़ापुर पर प्रधान सुरेन्द्र द्विवेदी दिरेहूं विद्यालय प्रधान दीवाकर कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। शिकारगंज में पुलिस चौकी पर प्रभारी अश्वनी यादव, शिकारगंज विद्यालय पर प्रधान अनिता शर्मा, बलिया खुर्द विद्यालय पर दीनानाथ कुशवाहा, बलियां कलां विद्यालय बंशीधर चौहान, बाबा जागेश्वरनाथ पीजी कालेज तथा रामबदन इंटर कालेज हेतिमपुर में प्रबंधक प्रताप नारायण सिंह, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर में अधीक्षक सौरभ कुशवाहा सुखराम सिंह शिक्षण संस्थान बलिया खुर्द में प्रबंधक कमलेश पति कुशवाहा, कुशही विद्यालय पर प्रधान रणजीत यादव, विद्युत उपकेन्द्र जागेश्वरनाथ में एसएसओ रविन्द्र नाथ दुबे, बोदलपुर विद्यालय पर प्रधान प्रदीप वनवासी, पण्डी विद्यालय पर प्रधान राजेन्द्र, नौडीहा विद्यालय पर प्रधान विनोद कुमार, गायघाट विद्यालय पर प्रधान लल्लन मौर्या, अलीपुर भगड़ा विद्यालय पर प्रधान चन्द्रशेखर मौर्या, सदापुर विद्यालय पर प्रधान श्याम बिहारी, अमरा दक्षिणी विद्यालय पर प्रधान मनोज यादव, नेवाजगंज विद्यालय पर प्रधान जर्नादन सिंह, पचफेड़िया विद्यालय पर प्रधान मीरा देवी मुड़हूआ दक्षिणी विद्यालय पर प्रधान वैजनाथ ने झंडोत्तोलन किया।