{"_id":"5a6784204f1c1b8d268b6107","slug":"11516733472-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और दिल्ली चलो को नारा देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मंगलवार को धूम धाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने नगर के सुभाष पार्क स्थित नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी में नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस दौरान नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से नगर के सुभाष पार्क में माल्यार्पण के बाद गोष्ठी हुई। इस मौके पर रतन श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। हम सभी को नेताजी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, वाईपी श्रीवास्तव, गुलाबलाल, शिवदयाल, विनोद, शरद, आनंद श्रीवास्तव, सुनील, विजय, अवधेश, नीरज वर्मा, सुनील, विद्यासागर, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष पार्क में पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, अब्दुल खालिक, संतोष तिवारी, नंदगोपाल, मेवालाल, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, बृजेश गुप्ता, नवीन पांडेय, राकेश सिंह, कन्हैया केशरी आदि रहे। शिवसेना की ओर से नई बस्ती स्थित जीटी रोड पर राष्ट्ररत्न सुभाषचंद्र और बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दोनों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर सतीशचंद्र, टीपी जायसवाल, राजाराम तिवारी, प्रदीप जायसवाल, अजय साहनी, बंटी, अरविंद शर्मा, ओमकार, सोनू, अमित शर्मा, उमाशंकर, संतोष देववंशी, मुकेश सिंह, राजू, संदीप, बच्ची, प्रदीप भारती आदि उपस्थित रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन नगर इकाई की ओर से मंगलवार को नगर स्थित सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई। सुभाष पार्क में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर शैलेंद्र श्रीवास्तव, अक्षय कुमार सिन्हा, अभिषेक नारायण, संजय कुबेर, बृजेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, विशेष शील वंदे, विवेक श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, मंगलेश कुमार, बीरेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, बिरेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से मंगलवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि जब भारत देश के लोग अपनी आजादी के लिए संघर्षरत थे तब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ऐसी स्थिति मे अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए अपनी सेना आजाद हिन्द फ़ौज के साथ जापान के साथ खड़े थे। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर सिंह, बब्बू सिंह, बच्चा मिश्रा, हरेंद्र सिंह, रविप्रकाश सिंह, कांता यादव, मनीष तिवारी, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित रहे। मीडियाकॉम एकेडमी के रविनगर स्थित कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जीवन एवं कार्यों को स्मरण किया गया।
विज्ञापन