फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संजय के अवसाद का कारण बनी पहेली

संजय के अवसाद का कारण बनी पहेली

Sun, 10 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
संजय के अवसाद का कारण बनी पहेली

विज्ञापन
मुगलसराय। आर्थिक संपन्नता के मोबाइल व्यवसायी ने पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं को गोली मार ली। इसके कारणों की तलाश की जा रही है। हालांकि उसके अवसाद की बात की जा रही है किंतु अवसाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों को तलाशने में लगी हुई है। क्वात्रा दम्पती के चार मोबाइल भी जब्त किए थे। मोबाइल के फोन नंबरों और वाट्सएप के मेसेजों को खंगालने के बाद भी संजय के अवसाद का कारण पुलिस के लिए पहेली बनी हुई। लोगों के अनुसार संजय चार दिनों के काफी ज्यादा टेंशन में था और शनिवार को उसे वाराणसी चिकित्सक को दिखाने के लिए भी जाना था।

कोतवाली क्षेत्र के अफीम कोठी रोड निवासी नामचीन कंपनी के मोबाइल के थोक विक्रेता थे जिससे अच्छी कमाई होती थी उसे हर माह किराए से भी काफी रुपये मिल जाते थे। कुल मिलाकर संजय को रुपयों की कमी नहीं थी। लोगों के अनुसार इतना कुछ होने के बाद भी उसका सामाजिक दायरा काफी कम था। कर्मचारियों के अनुसार संजय उनका पूरा ख्याल रखता थे और व्यापार में भी काफी कुशल थे। बताया कि क्षेत्र में छोटे मोबाइल विक्रेताओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और व्यापार के क्रम में दूकानदारों का उधार होने पर कभी उन्होंने व्यवहार खराब नहीं किया। चर्चा हैं कि उसके निजी अवसाद का कारण पत्नी व मां- बाप के इर्दगिर्द ही घूम रहा है। लोग मान रहे हैं कि संजय अवसाद में था किंतु अवसाद क्यों था यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि मोबाइल की छानबीन से ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है जिससे अवसाद के कारणों का पता चल सके। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed