{"_id":"5999e50c4f1c1bd11e8b4961","slug":"11503257868-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन परिसर की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन परिसर की हुई सफाई
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मझवार स्टेशन परिसर में व्याप्त गंदगी से आजिज रेल कर्मचारियों ने रविवार को खुद परिसर की साफ-सफाई कर डाली। स्टेशन प्रबंधक एसके नायक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्लेटफार्म सहित पूरे परिसर की सफाई की और झाड़-झंखाड़ को साफ किया।
इस दौरान कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्टेशन प्रबंधक एसके नायक ने कहा कि कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी स्वच्छता को लेकर दूसरों पर निर्भरता समाप्त करनी होगी। स्वच्छता सबके लिए बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ पर्यावरण का संतुलन बना रहता है बल्कि बीमारियों से भी बचा जा सकता है। सभी को इसके लिए गंभीर होना होगा। इस दौरान कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर सफाई की और टिकट आरक्षण परिसर सहित पूरे प्रांगण की सफाई की। इस अवसर पर जेपी सिंह, टी ओझा, सीएन राय आदि उपस्थित रहे।