{"_id":"598f590d4f1c1be1408b45a0","slug":"11502566669-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन 17-16-46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन 17-16-46
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से हुई मौत के बाद शनिवार को मुख्यालय पर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा। इसके साथ ही इस घटना में लापरवाह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के अलावा मृतक के परिवार वालों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही इसके विरोध में सदर विकास खंड से कचहरी तक काला दिवस के रुप जुलूस भी निकाले।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी घटना होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को अपने आप इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर कार्रवाई होने के बजाए प्रदेश की योगी सरकार इस घटन पर पर्दा डालने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में गंभीर बिमारियों से लोगों की मौत हो रही है। इस पर सरकार केवल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अनाप-सनाप बाते कर रही है। इस दौरान कृष्णा राय, रमेश राय, सारनाथ, दिनेश, अनिल यादव, पवन मौर्या, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया।