{"_id":"621fca6590db194d0a117063","slug":"112-english-medium-schools-operating-in-the-district-chandauli-news-vns6412215135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की ओर से संचालित हो रहे 112 इंग्लिश मीडियम स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की ओर से संचालित हो रहे 112 इंग्लिश मीडियम स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कुल 112 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोले गए हैं। इनमें 100 प्राथमिक और 12 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। विभाग का दावा है कि सभी विद्यालयों को शिक्षकों की तैनाती के साथ पठन-पाठन के लिए पुस्तकों की भी व्यवस्था की गई है ताकि ग्रामीण अंचल के बच्चे भी अंग्रेजी मीडियम के बच्चों से पीछे न रहे।
जनपद में बेसिक शिक्षा को मजबूत करने और बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने पिछले सत्र में 50 प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू कराई थी। वहीं इस सत्र में स्कूलों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। उच्च प्राथमिक स्कूलों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी भी 12 ही उच्च प्राथमिक विद्यालय विभाग की ओर से संचालित हो रहे हैं। इस साल एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में जिले में 100 प्राइमरी के साथ 12 उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर इसकी सूची खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी है ताकि सत्र चालू होते ही पढ़ाई शुरू हो सके। इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई है। शिक्षा विभाग का दावा है कि सभी जगहों पर शिक्षकों की तैनाती के साथ पठन-पाठन के लिए पुस्तकों की व्यवस्था भी की गई है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। साथ ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूलोें की तुलना में ग्रामीण अंचल के बच्चे भी पीछे नहीं रहेंगे।
अंग्रेजी माध्यम के कुल 100 प्राथमिक और 12 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के साथ पुस्तकें भी विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।