फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाम वापसी के बाद 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

नाम वापसी के बाद 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Fri, 03 May 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

विज्ञापन
चंदौली। 17वीं लोकसभा चुनाव की तिथियां जैसे नजदीक आती जा रही हैै वैसे प्रशासनिक तैयारी तेज होती जा रही है और उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। नामांकन से लेकर पर्चा जांच और नाम वापसी के बाद चंदौली लोकसभा सीट से अब 13 उम्मीदवार मैदान में है। गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। कलेक्ट्रेट में नाम वापसी के दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुना चिह्न आवंटित किया गया। इस दौरान किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूद पड़े।

लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण के लिए जिले में 19 मई को मतदान होगा। इसके लिए 22 से 29 अप्रैल के बीच चले नामांकन में प्रक्रिया में कुल 26 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। लेकिन 30 अप्रैल को जांच के दौरान 13 प्रत्याशियों के आवेदन में त्रुटि मिलने पर आरओ नवनीत सिंह चहल ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया था। नाम वापसी के लिए एक और दो मई को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। गुरुवार को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न ( प्रतीक चिह्न ) आवंटित किया गया। प्रत्याशियों की संख्या अब कम होने के बाद एक बैलेट यूनिट से प्रत्येक बूथ पर चुनाव होगा। आरओ नवनीत सिंह चहल और सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने बारी बारी से प्रत्याशी या उनके नामित एजेंट को चुनाव चिह्न आवंटित किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में भारी गहमा-गहमी रही। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही सभी प्रत्याशी चुनावी जंग को फतह करने के लिए मैदान में उतर चुके है।
विज्ञापन


नाम दल चुनाव चिन्ह
01. डा. महेंद्रनाथ पांडेय (भाजपा) (कमल)
02. डा. संजय सिंह चौहान (सपा) ( साइकिल)
03. अर्जुन पांडेय (अतुल्य भारत पार्टी) ( बल्ला)
04. कृष्ण प्रताप सिंह(समग्र उत्थान पार्टी) (कम्यूटर)
05. जंगबहादुर भारतीय (भामासपा) ( आदमी व पाल युक्त नौका)
06. व्यासमुनि (कांशीराम बहुजन दल) ( करनी)
07. महेंद्र प्रताप सिंह (अल हिन्द पार्टी) ( हरी मिर्च)
08. महेंद्र यादव (प्रगतिशील मानव समाज पार्टी) ( ट्रैक्टर चलाता किसान)
09. राजेश विश्वकर्मा ( मौलिक अधिकार पार्टी) ( आटो रिक्सा)
10. रामगोविंद प्रजापति (सुभासपा) ( छड़ी)
11. शिवकन्या कुशवाहा(जन अधिकार पार्टी) (डोली)
12. शिवरात्रि सिंह ( पजपा) (अंगुठी)
13. लियाकत अली ( निर्दल) (केतली)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed