फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जेसीबी से ध्वस्त करा दिया वनभूमि पर बन रहे पीएम आवासों को

जेसीबी से ध्वस्त करा दिया वनभूमि पर बन रहे पीएम आवासों को

Mon, 25 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से ध्वस्त करा दिया वनभूमि पर बन रहे पीएम आवासों को
जेसीबी से ध्वस्त करा दिया वनभूमि पर बन रहे पीएम आवासों को
विज्ञापन

जेसीबी से ध्वस्त करा दिया वनभूमि पर बन रहे पीएम आवासों को
वनकर्मियों ने की कार्रवाई, विरोध कर रही महिलाओं को पुलिस ने पीटा
आक्रोशित महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
नौगढ़। सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार के आदर्श गांव जरहर में रविवार को वनवासियों द्वारा बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास को वनविभाग ने जेसीबी से 12 आवासों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही 12 वनवासियों के विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत आपराधिक मामला भी दर्ज किया है। कार्रवाई का विरोध करने आई महिलाओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे आक्रोशित महिलाओं ने नारेबाजी की और सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

सांसद के प्रस्ताव पर आदर्श ग्राम में वनवासियों के रहने के लिए दीनदयाल नगर कालोनी बनाए जाने का प्रस्ताव हुआ। गांव सभा के जमीन की नाप करने के बाद 44 लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए उनके खाते में प्रथम किस्त की धनराशि 42 हजार रुपये प्रेषित कर दी गई। कुछ लाभार्थियों ने पैसा निकालने के बाद आवंटित भूमि की बजाए वनक्षेत्र भूमि भाई सावड़ा के कंपार्टमेंट नंबर छह दानवगड़ा में निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया। इसकी सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी मजगाई जानकी शरण श्रीवास्तव ने मामले को प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर से अवगत कराया। इसके बाद उप प्रभागीय वन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में आरक्षित वनक्षेत्र में बन रहे राजेश, कमलेश, संतोष, विमलेश, लक्ष्मण, सुनील, गोरखलाल व अन्य वनवासियों के बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास के पिलरों को जेसीबी से ध्वस्त किया जाने लगा। विरोध करने आई महिलाओं को मना करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गईं। इसके बाद पुलिस ने धर्मी, रिंकी, निर्मला, इतवारी, फुलौरी, हीरावती, सुनीता, संजू, राजपतिया आदि को दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू किया। पुलिस का तेवर देख महिलाएं भागने लगीं। भागते समयधर्मी बेहोश होकर गिर पड़ी। तहसीलदार ने बताया कि बेदखल किए गए वनवासियों को गांव सभा की भूमि आवंटित की गई है जबकि वे वनभूमि पर निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed