फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक और फार्मासिस्ट - तीन खबर

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक और फार्मासिस्ट - तीन खबर

Sun, 24 Feb 2019 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक और फार्मासिस्ट - तीन खबर
चंदौली । अस्तपालों का हाल जानने के लिए शनिवार को सीएमओ डा. आरके मिश्र ने सदर विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैढ़ी व नवहीं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। वहीं अस्पताल में बिजली व पेयजल ठीक नहीं होने पर नराजगी जताई और चिकित्सक,फार्मासिस्ट व कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैढ़ी पहुंचे। वहां निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह व फार्मासिस्ट बिना किसी सूचना के सीएल पर थे। वहीं बिजली व पेयजल ठीक नहीं मिली। वहीं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवहीं में हेल्थ वर्कर सुशीला देवी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर गायब रही। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चेताया से आगे से इस तरह की लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने गायब कर्मचारियों से पत्र जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ की कार्रवाई से चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed