फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्रों का किया निरीक्षण

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्रों का किया निरीक्षण

Sun, 24 Feb 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्रों का किया निरीक्षण
चंदौली। यूपी बोर्ड परीक्षा की में शनिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान व इंटर की अधिकोषण तत्व, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र व कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा हुई। सुबह व शाम के पालियों में 42393 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 35894 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 6499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन एक भी नकलची पड़क में नहीं आए।
विज्ञापन

बोर्ड के परीक्षा के दौरान सुबह की पाली हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 41583 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 35180 छात्रों ने परीक्षा दी और 6403 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटर के अधिकोषण तत्व में 359 छात्रों में 316 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, 43 ने परीक्षा छोड़ दी। , पशु चिकित्सा व चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा में 165 छात्रों में 157 छात्र उपस्थित रहे 8 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र में 286 छात्रों में 241 छात्र उपस्थित रहे और 45 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल अजय कुमार द्विवेदी ने चहनियां क्षेत्र के कई विद्घालयों का निरीक्षण किया। इसमें मां खंडवारी इंटर कालेज व विश्वकर्मा इंटर कालेज चहनियां, बाल्मिकी इंटर कालेज व फलहारी इंटर कालेज बलुआ का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर जाकर वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरा चेक किए। केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा में तनिक भी गड़बड़ी की शिकायत आई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed