फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वृद्धजनों को दी कानूनी जानकारी

वृद्धजनों को दी कानूनी जानकारी

Fri, 08 Feb 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
वृद्धजनों को दी कानूनी जानकारी
चंदौली। जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और कृषक सेवा समिति की ओर से गुरुवार को मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में जागरुकता शिविर का आयोजित हुआ। इसमें व़ृद्धजनों को उनके अधिकारों के बारें में जानकारी दी गई। साथ विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली कानूनी सहायता के बारें जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार यादव ने बताया कि ढ़लती उम्र की समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने इनसे निपटने के लिए कई नीतियां और योजनाएं लागू किया है। कहा कि सरकार वयोवृद्ध लोगों को कानूूनी मदद देने के लिए तत्पर है। सरकार अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से संबंधित कानून को मंजूरी दी है। जिसके तहत उन्हे आवश्यकतानुसार गुजारा भत्ता दिलवाने की व्यवस्था है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और हर जिले में वृद्ध सदनों की स्थापना जैसी व्यवस्थाएं हैं। कानून के बारे में पूरी जानकारी न होने और विभिन्न स्तरों पर ठीक तरह से कानून लागू न होने के कारण बड़ी संख्या में वृद्ध जन वंचित रह जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed