फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा जाम

ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा जाम

Sat, 02 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा जाम
सैयदराजा। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शुक्रवार को भतीजा मोड़ के समीप हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर बिहार से चंदौली की ओर आ रहे एक ट्रक का सर्विस रोड पर करीब 12 बजे गुल्ला टूट गया। इससे सड़क पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस व एनएचआई कर्मियों ने काफी मशक्कत कर लगभग छह घंटे बाद जाम छुड़ाया। इसी में बिहार के मंत्री का काफिला भी फंस गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह सैयदराजा बाजार के रास्ते निकाला।
विज्ञापन

संडेहरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुल्ला टूटे ट्रक के खड़ा होने के बाद कुछ वाहन चंदौली की तरफ से आने वाली विपरीत लेन में घुस गए। इससे दोनों लेन पर ट्रकों सहित अन्य वाहनों के चक्के थम गए। देखते ही देखते दोनों लेन पर पांच किलोमीटर जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एनएचआई के कर्मचारियों ने वाहनों को अपने ही लेन से धीरे-धीरे निकालने का प्रयास करना शुरू कर दिया। इससे कुछ देर बाद लगा कि जाम समाप्त हो जाएगा लेकिन अचानक बिहार की तरफ से कई भूसा लदे ट्रैक्टर सर्विस लेन में घुस गए। लेन में पहले से गुल्ला टूटे ट्रक के कारण एकबार फिर भयंकर जाम लग गया। फिर से वाहनों के चक्के थमने लगे। पुलिस व एनएचआई के कर्मचारियों ने बिहार के तरफ से आने वाले ट्रकों को पीछे करा कर भूसा लदे ट्रैक्टरों को एक साइड में खड़ा कराकर जाम छुड़ाया। वहीं चार चक्का व मिनी बस, एंबुलेंस आदि वाहन सैयदराजा बाजार होकर निकलने लगे। वाहनों की अधिकता से बाजार में भी जाम लग गया। शाम के लगभग पांच बजे बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर का काफिला भी जाम में फंस गया। पुलिस वालों ने किसी तरह बगही गांव से बाजार होते हुए उनको जाम से बाहर निकालकर चंदौली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed