फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसानों में मसूर व सरसों के बीज वितरित

किसानों में मसूर व सरसों के बीज वितरित

Tue, 13 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
किसानों में मसूर व सरसों के बीज वितरित

विज्ञापन
चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सोमवार को किसानों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने चयनित किसानों को व्यवसायिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। वहीं 20 किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों के बीज वितरित किया। साथ ही उन्हें आधुनिक खेती अपनाने की सलाह भी दी गई।

इस दौरान केवीके प्रभारी डॉ. आरपीएस रघुवंशी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही धान व गेहूं की परंपरागत खेती के साथ ही नकदी फसलों की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों को इसका लाभ लेकर अपनी आय बढ़ानी चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसानों को नकदी फसलों की खेती पर जोर देना चाहिए। दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा होगा। इससे अन्नदाताओं की आर्थिक आय बढ़ेगी। दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती में कम रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल करने से मृदा की सेहत में भी सुधार होगा। इस दौरान, डॉ. अभयदीप, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. समीर पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed