{"_id":"5b9eab91867a5501a1764831","slug":"111537125265-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों तक जनजन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों तक जनजन तक पहुंचाएं
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। समाजवादी पार्टी चकिया विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को बसाढ़ी गांव स्थित कोषाध्यक्ष नंदू पासवान के आवास पर हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। साथ ही पार्टी की सरकार में कराए गए जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएं। बैठक में 2019 के लोकसभा के चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने की नसीहत दी गई। इस अवसर पर गोपाल खरवार, झब्बू सोनकर, नंदू पासवान, रमेश खरवार, गुड्डू, गुलाब पासवान, रामअवध पासवान, सुरेंद्र पासवान, मुन्ना पासवान, रामजियावन बनवासी, राजन खरवार, जमुना बनवासी, महेंद्र, शिवमूरत उपस्थित रहे।