{"_id":"5b9d513c867a557e85729edf","slug":"111537036604-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख पद के उपचुनाव में गुड्डू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख पद के उपचुनाव में गुड्डू ने मारी बाजी
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा/कंदवा। बरहनी ब्लाक के प्रमुख पद के उपचुनाव में गुड्डू प्रसाद गुप्ता 59 मत पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार को मात्र 19 प्राप्त हुए। गुड्डू ने 40 मतों से जीत दर्ज की। विकास खंड बरहनी मे कुल क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 91 रही जिसमें मतदान के निर्धारित समय तक 85 मत पड़े। सात मत अवैध पाए गए। मतों की गिनती दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने प्रमाण पत्र दिया। गौरतलब है कि पहले प्रमुख पद पर रामानंद यादव काबिज थे लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के चलते उनकी कुर्सी छिन गई थी। तब से प्रमुख पद की सीट खाली चल रही थी।
बरहनी ब्लाक के सभागार में सुबह 10 बजे से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। 11 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह मतदान की गति तेज थी लेकिन दोपहर इसमें कमी आई। कुल 91 सदस्यों में से 85 सदस्यों ने मतदान किया। 59 मत गुड्डू प्रसाद गुप्ता तथा प्रतिद्वंदी संजय कुमार को मात्र 19 मत प्राप्त हुए। वहीं सात मत अवैध पाए गए। पूर्वाह्न ग्यारह बजे से मतदान का समय पूर्व निर्धारित था। महिला व पुरुष मतदाताओं की कतारें लग गई। जिनके परिचय पत्र को ब्लाक कर्मी चेक करने के उपरांत अंदर प्रवेश करा रहे थे। वही पुलिस बल व महिला कांस्टेबिल तलाशी व जांच की। जिसमें करीब साढ़े बारह बजे तक 65 मत पड़े थे। इसके पश्चात मतदान की गति धीमी रही करीब 1:30 बजे तक 85 मत पड़े ।
विज्ञापन
तीन बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होते ही विकास खंड बरहनी कार्यालय के बाहर समर्थकों में उत्साह आने लगा। मतगणना स्थल के बाहर गुड्डू प्रसाद गुप्ता के समर्थक फूलमाला और ढोल नगाड़े लेकर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही जीत की घोषणा हुई समर्थक नाचने गाने लगे और जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने संजय कुमार को जीप से ले जाकर उनके घर सुरक्षित पहुंचाया। प्रमाण पत्र हेतु गुड्डू प्रसाद गुप्ता जिला मुख्यालय रवाना हो गए। वैसे जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा जारी किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया की विकास खंड बरहनी में कुल 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 35 महिला व 56 पुरुष मतदाता थे जिसमे 85 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मतदान के दौरान जगह-जगह बैरिकेटिग के बीच व्यापक सुरक्षा की गई थी। एडिशनल एसपी देवेन्द्र नाथ, नौगङ क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह, सकलडीहा क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय सहित कई थानों के इंस्पेक्टर और पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के दौरान ब्लाक मुख्यालय पर सीओ सकलडीहा के नेतृत्व में पुलिस कम्हरिया छेड़खानी कांड के आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव को ढूंढती रही लेकिन वह मतदान के लिए नहीं आया । बीते बुधवार की रात कम्हरिया गांव में दलित बस्ती की लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। जिसमें गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को प्रमुख पद के लिए हो रहे चुनाव में महेंद्र यादव के आने की संभावना पर सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस पूरे मतदान के दौरान मुस्तैदी से तैनात रही।