फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
अंजुमन हिमायत चपरासियान द्वारा शुक्रवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कॉलेज स्थित जिला अधिवक्ता चेंबर में शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। इसमें संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान संरक्षक राजेंद्र सिंह व अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय के अलावा उपाध्यक्ष संग्राम चैहान, महामंत्री विजय शंकर तिवारी, उपमहामंत्री राम विलास, कोषाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव एवं आय-व्यय निरीक्षक संतोषी सविता ने शपथ ली और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प भी लिया। इसके अलावा जनक नंदन, राजाराम विश्वकर्मा, दीपू पटेल, महेंद्र प्रसाद, ताजुद्दीन, राजू चैहान, अनूप कुमार श्रीवास्तव कार्यकारिणी के सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे। अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन के माध्यम से कर्मियों की समस्याओं को दूर करने की पहल होगी। संगठन से जुड़े पदाधिकारी कर्मचारी हितों का ध्यान रखेंगे। यदि कहीं कोई प्रताड़ित किया जाता है तो उसके हक के लिए संगठन संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed