फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रैली के माध्यम से बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

रैली के माध्यम से बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रैली के माध्यम से बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

विज्ञापन
मुगलसराय। जिले में सर्वशिक्षा अभियान के तहत रैली निकाले जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी विभिन्न स्कूलों से स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और अभिभावकों को छह से चौदह वर्ष तक के बच्चों को अवश्य रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
मुगलसराय में नगर पालिका कार्यालय के समीप शहरी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की सर्वशिक्षा अभियान रैली निकाली गई। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की। नगर के सटे प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा से रैली निकाली गई। रैली को प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री शहबाज खान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की। रैली में मधुरिमा, दिपांकर राय, राजकिशोरी, शीबा खानम, जमीर अहमद, आलिया, सुधा सिंह रहे। इसी तरह आलमपुर गांव से स्कूल चलो रैली निकाली। रैली में नीलम, श्रीनिवास, अरविंद यादव, विशाल, बिन्नी, अंकित आदि रहे।
विज्ञापन

पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जलीलपुर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय से रैली निकाली गई। रैली को प्रधान विजय चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुरा में प्रधान पति आनंद यादव, चौरहट में प्रधान वसीम खान, पुरैनी में प्रधान त्रिलोकी चौहान,रतनपुर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानपति सोहन पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। मौके पर रामचरित प्रसाद, नियाज खान, प्रीति उपाध्याय, अरविंद सिंह, रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बड़गावां गांव में स्कूल चलो रैली को खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इस दौरान गुलफाम अहमद, समद अली, केशरी नंदन जायसवाल, चंचल सिंह, अमर बहादुर सिंह, रजिया आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विजयपुरवां प्राथमिक विद्यालय से एसआरवीएस के प्राचार्य डॉ. जयदीप ने हरी झंडी दिखा कर स्कूल चलो रैली की शुरूआत की। बियासड़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय से बीडीसी सदस्य मालती पांडेय ने हरी झंडी दिखाई। रैली में रीता पांडेय, सोेनू पांडेय, रामनारायण भारती, उपेन्द्र सिंह,मौजूद रहे।
चहनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ड्योढ़ा से स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक फैयाज अहमद और ग्राम प्रधान प्रताप यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध के अध्यक्ष रामनरेश मिश्र, सरोज यादव, ऋषिकांत सिंह, रचना सिंह, आशुतोष सिंह रहे।


मुगलसराय(ब्यूरो)। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ चहनियां में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को होने वाली चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन अभिभावकों ने आनलाइन आवेदन किया था वे जनसेवा केंद्र से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिन अभिभावकों ने आफ लाइन आवेदन किया था उनके प्रवेश पत्र विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed