{"_id":"5aad72584f1c1bb1758b5fd5","slug":"111521316440-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकलडीहा तहसील में जल्द खुलेगा उप कोषागर कार्यालय-अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकलडीहा तहसील में जल्द खुलेगा उप कोषागर कार्यालय-अनिल राजभर
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को तहसील सभागार में प्रांतीय रक्षक दल और स्टांप विक्रेता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान स्टांप विक्रेता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल राजभर स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने कहा कि होमगार्ड और पीआरडी के जवान देश के जिम्मेदार सिपाही हैं। होमगार्ड की तरह पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी शीघ्र मिलेगी। इसके लिये शासन स्तर पर प्रयास हो रहा है। वही स्टांप विक्रेता संघ द्वारा उप कोषागार कार्यालय खुलवाने की मांग को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिया। अनिल राजभर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। स्टांप विक्रेता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, दीनानाथ कुशवाहा, शैलेन्द्र पांडेय, रमाशंकर खरवार, जगदीश सिंह, अतुल सिंह, मोलू राजभर, संजय श्रीवास्तव, नागेश्वर यादव, प्रभु पाठक, जयनारायण भारती, अमरजीत राजभर, रामप्रताप, दीनबंधु रहे।