फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
सम्मानित किया गया
विज्ञापन

मुगलसराय। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों में महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं गोष्ठी में महिला उत्थान से जुड़ी शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। पुलिस की ओर से शिविरों में महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स बताए गये। स्वयं सेवी संगठनों की ओर से गांवों में नाटक, गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं वामपंथी दलों ने जुलूस निकाल कर महिला हितों की रक्षा की आवाज बुलंद की।
सामाजिक सांस्कृतिक संस्था सुर सरिता की ओर से नगर के गल्ला मंडी स्थित कार्यालय पर गोष्ठी और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमेन संतोष खरवार ने विभिन्न इलाकों में अच्छा कार्य करने वाली नीलम सिन्हा, कुमारी रेनू, दीपाली अग्रहरि, शुमा भारद्वाज उर्फ सुनंदा, पूनम कुमारी, कुमरी प्रियशी जायसवाल सहित छह महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवीण पटेल, भीम मोदी, ब्रजेश गुप्ता, सौरभ केसरवानी, शाहिल जायसवाल, जय किशन, डाली भाटिया, काजल सिंह रहे। नंद बाक्सिंग एकेडमी की ओर से सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पर गुड़िया, तस्मीन, नील, सिद्धी, स्वीकृति, कोमल आदि महिला खिलाड़ियों को कोच नंदजी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ चंदौली के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, बॉक्सिंग ट्रेनर विकास राज, प्रताप, हैप्पी, रोहन, रोहित, शिवम, दिव्यांश रहे। विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में कोतवाली पुलिस की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किशोरियों को सुरक्षा के टिप्स दिए गए। श्रमिक भारती संस्था की ओर से नियामताबाद ब्लाक के रामपुर, रोहणा, कम्हरिया, सुरौली, पचोखर आदि गांवों में गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन के तरीके बताए।
विज्ञापन


मुगलसराय (ब्यूूूरो)। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया तो जुलूस निकाल कर महिलाओं के हक में आवाज उठाई गई। चकिया संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनरतले नगर में महिलाओं ने जुलूस निकाला तथा महिला हितों को लेकर आवाज बुलंद की। सभा में डा. हौशिला सिंह,डॉ. गीता शुक्ला, रामदुलारी देवी, दुर्गावती देवी, कलावती देवी ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रमवंती देवी ने किया। इसी तरह क्षेत्र के मुरारपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा जदगरूकता रैली निकालकर विद्यालय के परिसर में महिला समागम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. शमशेर सिंह थे। सकलडीहा संवाददाता क्षेत्र के भोजापुर गांव में गुरुवार को नेहरू युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम, पूनम चौहान, अरविंद कुमार, मुनिया साव, चंदा देवी, सुमन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला रेल कर्मियों को दिये गये सुरक्षा के टिप्स

मुगलसराय। महिला कल्याण संगठन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में बेहतर काम करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन की पदाधिकारियों ने महिला रेलकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आने वाली तमाम तरह की परेशानियों और समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। गोष्ठी में महिला रेलकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के टिप्स भी दिए गए।
गोष्ठी में मुगलसराय रेल डिविजन के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मधु सिंह ने मुगलसराय रेल डिविजन के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत दो-दो महिला रेलकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले महिला कल्याण संगठन की टीम ने मुगलसराय जंक्शन पर जाकर वहा काम कर रही महिलाओं से मिली साथ ही महिला रेलयात्रियों से भी मिलकर यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुगलसराय रेल डिविजन के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद ने बताया की महिला सुरक्षा को लेकर रेलवे हमेशा प्राथमिकता पर कार्य करता है। चाहे वो महिला रेलकर्मी हों या फिर महिला रेलयात्री, किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाई की जाती है। समारोह में संगठन की उपाध्यक्ष निरूपमा वर्मा, शिखा सिंह, रेनू मिश्रा रहे।

पड़ाव (ब्यूरो)। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नियामताबाद गांव में पहुंच कर बेटियों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने नियामताबाद प्रधान किरन सिंह के साथ मिलकर लड़कियों को कापी, किताब, चाकलेट, बिस्कूट आदि उपहार दिया गया। इस दौरान बालिकाओं को शिक्षित करने पर बल दिया।

इस दौरान स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि भारत में महिला साक्षरता दर अत्यंत कम है। हमारे समाज की विडंबना है कि हम अपने लड़कों को अच्छी शिक्षा देने के लिए अच्छे स्कूलों में भेजते है वही लड़कियों को सामान्य शिक्षा प्रदान करवाते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन दीपक बजाज, निदेशक श्यामसुंदर बजाज,प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, विपिन पांडेय, अभिषेक गुप्ता, अरूण भारती, अतुल श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, अभिषेक मिश्रा, राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed